साइबर सेल कोरबा एवं थाना बांगो की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

SARJU PRASAD SAHU

May 27, 2025

सरजू प्रसाद साहू कसडोल।

कोरबा -: थाना बांगो, जिला – कोरबा ट्रक ड्राइवर और हेल्पर से लूटपाट करने वाले आरोपियों में से 02 को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घटना में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG-12-AS-9233 को पुलिस ने किया ज़ब्त।

थाना बांगो में अपराध क्रमांक 78/2025, धारा 309(4), 309(6) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध।

गिरफ्तार आरोपीगण —

1. सुमित रजक, पिता – दिलहरण रजक, उम्र – 29 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 07, कृष्णानगर, मदरसा के पास, दीपका, थाना दीपका, जिला कोरबा (छ.ग.)

2. विवेक सिंह उर्फ दादू, पिता – स्व. अमर सिंह, निवासी – पोड़ीबहार, रामपुर

घटना का विवरण

प्रार्थी रोशनलाल नेताम, निवासी ग्राम आनंदपुर, पोस्ट चिटौद, थाना पुरूर, जिला बालोद, वर्तमान में वैभव नंदा सेठ (निवासी धमतरी) के नंदा ट्रांसपोर्ट में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत है।

प्रार्थी अपने हेल्पर दिनेश साहू के साथ ट्रक क्रमांक CG-08-W-9515 में हाईब्रिड धान लोड कराकर पुरूर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुआ था। दिनांक 21/05/2025 को धान भरकर अंबिकापुर से कोण्डागांव के लिए निकला।

रात्रि लगभग 2:30 से 3:00 बजे के मध्य, चोटिया टोल से लगभग 18–20 किलोमीटर आगे एक पुलिया के पास ट्रक का टायर फटने पर वाहन को किनारे लगाकर नया टायर लगाया जा रहा था। तभी एक सफेद रंग की टाटा जेस्ट कार ट्रक के पीछे आकर रुकी।

कार से एक व्यक्ति पानी माँगने के बहाने नीचे उतरा और अन्य 2-3 लोग भी उतरकर ट्रक ड्राइवर और हेल्पर के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने टायर लीवर से प्रार्थी के साथ हमला किया एवं हेल्पर के साथ केबिन में घुसकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

आरोपियों ने ट्रक के केबिन से खाकी शर्ट (जिसमें वीवो कंपनी का मोबाइल, पर्स जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, ₹1000 नगद एवं कृषक संगवारी समिति, करजी अंबिकापुर से प्राप्त ₹39,000 एडवांस राशि रखी थी) सहित सामान लूट लिया और भागने लगे।

प्रार्थी द्वारा कार का पीछा करते हुए लोहे की हुक से कार की पिछली खिड़की पर प्रहार किया, जिससे शीशा टूट गया। घटना की सूचना डायल 100 के माध्यम से थाना बांगो को दी गई। ट्रक को धीरे-धीरे चलाकर थाना बांगो पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस कार्यवाही —

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं साइबर

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment