भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने सीएचसी सिमगा का किया निरीक्षण

SARJU PRASAD SAHU

April 12, 2025

मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

बलौदाबाजार,-: 12 अप्रैल 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री सौरभ जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा का निरीक्षण किया ।उन्होंने उपस्थित सभी स्टाफ को अस्पताल में चिकित्सा सुविधा को बेहतर करने के लिए अधिकतम प्रयास करने के निर्देश दिये।उनके साथ मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ श्री विजय दयाराम के.,राज्य सलाहकार (एम एंड ई) श्री आनंद साहू भी थे।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव श्री जैन ने अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी,जनरल वार्ड,प्रसव कक्ष,दन्तचिकित्सा ,टीकाकरण ,फिजियो थेरेपी ,लैब ,फार्मेसी,ओटी का जायज़ा लेते हुए प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम भी पूछा अस्पताल में चल रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे कुष्ठ ,टीबी ,एन सी डी , एच आई वी के मरीजों के उपचार ,उनकी दवाई सप्लाई ,फॉलोअप की व्यवस्था रिपोर्टिंग और फील्ड स्तर पर जाँच उपचार के सम्बंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में कुष्ठ के मरीजों हेतु आयोजित पीओडी (प्रिवेंशन ऑफ डिसएबिलिटी)कैम्प को भी देखा जिसमें मरीजों को जल तेल उपचार के माध्यम से स्वयं से देखभाल करना सिखाया जा रहा था। कैम्प में मरीजों को छाता और एमसी आर चप्पल भी वितरित किया गया । टीबी मरीजों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र अंतर्गत फ़ूड बास्केट भी दिया गया साथ ही अस्पताल आये हुए चिरायु द्वारा उपचारित सीएचडी और कॉकलियर इम्प्लांट के चार बच्चों और उनके पालकों से भी श्री जैन ने भेंट कर उपचार के सम्बंध में जानकारी ली । 

इस दौरान एसडीएम अंशुल वर्मा,सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पारस नाथ पटेल सहित सिमगा अस्पताल के चिकित्सक तथा अन्य स्टाफ उपस्थित थे

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment