बलौदाबाजार, 8 दिसम्बर 2025/ बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में पर्यटन को आधुनिक और डिजिटल स्वरूप प्रदान करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री अरुण पांडेय ने अभ्यारण्य की नई ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट— bwsanctuary.com का औपचारिक लोकार्पण किया।
इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री गणवीर धम्मशील और अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य श्री कृषानू चन्द्राकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अब घर बैठे मिलेगी सफारी और स्टे बुकिंग की सुविधा
नई वेबसाइट के माध्यम से पर्यटक अब—
✔ जंगल सफारी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग,
✔ बारनवापारा पर्यटन ग्राम,
✔ देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट
में ऑनलाइन स्टे बुक कर सकेंगे।
यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह आधुनिक तकनीक से विकसित किया गया है, जिसमें—
-
सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान,
-
टिकट उपलब्धता की रियल-टाइम जानकारी,
-
फर्जी बुकिंग पर रोक,
-
रिकॉर्ड का सटीक डिजिटल प्रबंधन
जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।
मोबाइल फ्रेंडली इंटरफ़ेस — आसान उपयोग
वेबसाइट मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष रूप से अनुकूलित है। इससे ग्रामीण, स्थानीय तथा बाहरी सभी प्रकार के पर्यटकों को बुकिंग में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई नहीं होगी।
साथ ही, एक नई WhatsApp आधारित हैसल-फ्री टिकटिंग प्रणाली भी जोड़ी गई है, जिससे सफारी बुकिंग और भी सरल हो जाएगी।
60 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग की सुविधा
पर्यटकों को उनकी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहायता देने के उद्देश्य से वेबसाइट में दो महीने पहले तक एडवांस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे—
-
पर्यटन को नियंत्रित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी,
-
भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा,
-
पर्यटकों को यात्रा पूर्व आरक्षण आसानी से मिल सकेगा।
वन विभाग के अनुसार—आधुनिक टेक्नोलॉजी, पारदर्शिता में वृद्धि
नई वेबसाइट से—
-
बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी
-
डेटा की वास्तविक समय (Real-Time) निगरानी संभव होगी
-
पर्यटन सेवाओं के संचालन में दक्षता बढ़ेगी
वन विभाग का मानना है कि यह पहल बारनवापारा अभ्यारण्य को राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की श्रेणी में और अधिक सुदृढ़ करेगी।
