
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
बलौदाबाजार, 3 सितम्बर 2025।
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत जिला आयुष विभाग द्वारा बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवसुन्द्रा के माध्यम से विकासखण्ड स्तरीय प्रथम आयुष निःशुल्क स्वास्थ्य मेला एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक-6, तारण चौक में आयोजित हुआ।
शिविर में कुल 512 मरीजों ने अपनी जांच एवं उपचार का लाभ लिया। मरीजों का ब्लड प्रेशर और मधुमेह परीक्षण किया गया तथा उन्हें आहार-विहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणजनों को गैर संक्रामक रोगों के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए। साथ ही योग, प्राणायाम, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के पालन पर भी मार्गदर्शन दिया। उपस्थित मरीजों को निःशुल्क औषधि वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, उपाध्यक्ष पिन्टू वर्मा, पूर्व एल्डरमेन शेर खान, शिविर प्रभारी डॉ. रजनी ध्रुव सहित डॉ. तारिका ठाकुर, डॉ. योगेन्द्र कुमार, डॉ. नेकदत्त, डॉ. मेघा बंजारे, द्वारिका पैकरा, सीताराम और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।