धान खरीदी महाभियान आज से प्रारम्भ जिले के 129 समितियों के 166 उपार्जन केंद्रों में 1,65,000 पंजीकृत किसानों से होगी खरीदी इस वर्ष लक्ष्य: 9,15,000 मीट्रिक टन धान

TEJASWI NATH SONI

November 14, 2025

बलौदाबाजार, 14 नवम्बर 2025 — खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाभियान 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार जिले में 129 सहकारी समितियों के माध्यम से 166 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी की जाएगी।

खरीदी लक्ष्य एवं समर्थन मूल्य

इस वर्ष जिले में धान खरीदी का लक्ष्य 9 लाख 15 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है।
सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य निम्नानुसार है—

  • धान पतला: ₹2389 प्रति क्विंटल

  • धान मोटा एवं सरना: ₹2369 प्रति क्विंटल

किसानों के लिए खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ (लिंकिंग खरीदी सहित) तय की गई है।

खरीदी व्यवस्था और डिजिटल मॉनिटरिंग

  • समितियों में सोमवार से शुक्रवार तक धान खरीदी की जाएगी।

  • हर शनिवार को समिति द्वारा

    • खरीदे गए धान की मात्रा,

    • बारदानों का उपयोग,

    • उपार्जन हेतु दी गई राशि का व्यय
      धान खरीदी सॉफ्टवेयर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा।

  • सभी उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाया गया है ताकि खरीदी पूरी तरह पारदर्शी व सटीक हो।

अवैध खरीद–फरोख्त रोकने सख्त व्यवस्था

अवैध रूप से धान खरीदने–बेचने वाले कोचियों और व्यापारियों पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इसमें कृषि, राजस्व, सहकारिता, खाद्य और मंडी विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

  • जिले में 12 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।

  • चेक पोस्ट पर मंडी, राजस्व, वन विभाग और नगर सेना के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

  • बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष निगरानी की जाएगी।

  • कहीं भी अवैध भंडारण या खरीदी की सूचना मिलने पर तत्काल जांच व कार्रवाई की जाएगी।

किसानों के हितों की सुरक्षा प्राथमिकता

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, किसानों को समय पर भुगतान और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment