जिला बलौदाबाजार भाटापारा में पुलिस की अवैध चखना सेंटरो पर बडी कार्यवाही , अपराध रोकने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 26, 2025

जिला ब्यूरो चीफ, /तोषन प्रसाद चौबे

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। *इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.03.2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया* गया है। पकड़े गए सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत करवाई किया गया है।

आरोपियों के नाम
1. शुभम साहू उम्र 28 साल निवासी रामसागर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. रेवा यादव उम्र 26 साल निवासी रामसागर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. जितेंद्र कर्माकर उम्र 24 साल निवासी भाटापारा थाना भाटापारा शहर
4. चंद्रप्रकाश देवदास उम्र 35 साल निवासी शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
5. सुनील तिवारी उम्र 25 साल निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण
6. राहुल यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण
7. मंगल भारती उम्र 45 साल निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण
8. गिरिराज ध्रुव उम्र 24 साल निवासी ग्राम खपराडीह थाना भाटापारा ग्रामीण
9. इंद्र यादव उम्र 24 साल 89 ग्राम खपराडीह थाना भाटापारा ग्रामीण
10. यशवंत ध्रुव उम्र 24 साल निवासी ग्राम खपराडीह थाना भाटापारा ग्रामीण

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “जिला बलौदाबाजार भाटापारा में पुलिस की अवैध चखना सेंटरो पर बडी कार्यवाही , अपराध रोकने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी”

Leave a Comment