ग्राम घाराशिव में सनसनी—46 वर्षीय कृष्णाकुमार राठौर का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस

TEKRAM KOSLE

December 4, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम घाराशिव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के तालाब किनारे स्थित एक पेड़ से 46 वर्षीय कृष्णाकुमार राठौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। शव को पेड़ से लटका देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को चारों तरफ से घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास कोई भी सुसाइड नोट या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। जिससे मौत के वास्तविक कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हर एंगल से पड़ताल जारी

पामगढ़ पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के असल कारणों की पुष्टि की जा सके। पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों को सूचना देकर उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है—
“घटना की वजह क्या है, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।”

गांव में दहशत और शंका का माहौल

घटना के बाद पूरे ग्राम घाराशिव में दहशत और बेचैनी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कृष्णाकुमार राठौर अपने सामान्य दिनचर्या में ही थे, ऐसे में उनका इस तरह पेड़ से लटका मिलना कई संदेह उत्पन्न कर रहा है।

पुलिस फॉरेंसिक टीम को भी बुलाने की तैयारी में है, जिससे घटनास्थल के वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment