क्यूआर कोड से मिलेगी मनरेगा कार्यों की पूरी जानकारी जिले की 482 ग्राम पंचायतों में 3982 कार्य संचालित, ’रोजगार दिवस’ पर हुआ नवाचार

TEJASWI NATH SONI

December 8, 2025

बलौदाबाजार, 8 दिसम्बर 2025/ मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाला ‘रोजगार दिवस’ इस बार एक महत्वपूर्ण नवाचार का गवाह बना।

इस अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष रूप से तैयार किए गए क्यूआर कोड चस्पा किए गए, जिनकी सहायता से ग्रामीण अब अपने मोबाइल फोन से कोड स्कैन करते ही मनरेगा कार्यों की विस्तृत जानकारी—जैसे स्वीकृत कार्य, बजट, प्रगति और वर्तमान स्थिति—तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रामीणों को मिली डिजिटल पारदर्शिता की सुविधा

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को क्यूआर कोड के उपयोग, कार्यप्रणाली और इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। क्यूआर कोड स्कैन करने पर ग्रामीण—

  • स्वीकृत मनरेगा कार्य

  • कार्यों की प्रगति

  • बजट एवं तकनीकी स्वीकृति

  • श्रमिक रोजगार स्थिति
    —जैसी सभी जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।

इसके साथ ही इस सिस्टम को शिकायत निवारण तंत्र से भी जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीण हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल तक सीधे पहुंच कर समस्याओं को दर्ज कर सकते हैं।

जिले में 482 पंचायत, 3982 सक्रिय कार्य

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार—

  • जिले की 482 ग्राम पंचायतों में कुल 3982 मनरेगा कार्य संचालित हैं।

  • ’रोजगार दिवस’ के अवसर पर आजीविका डबरी के लिए अधिकतम आवेदन प्राप्त करने तथा प्रस्तावों को स्वीकृति हेतु भेजे जाने के निर्देश भी दिए गए।

जिले में मनरेगा कार्यों की पारदर्शिता बढ़ाने और लाभार्थियों तक जानकारी आसानी से पहुंचाने के लिए यह पहल ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment