गाँव की बेटी ने बढ़ाया मान-सम्मान: लालिमा निषाद ने 10वीं में हासिल किए 83% अंक,

BHUPENDRA SINHA

May 3, 2026

गरियाबंद:- शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाएं लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम मालगांव की होनहार छात्रा कु. लालिमा निषाद ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 83% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल शासकीय हाई स्कूल मालगांव, बल्कि पूरे गांव को गौरवान्वित किया है।

लालिमा निषाद, श्री आशाराम निषाद एवं श्रीमती जमुना निषाद की सुपुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बाल समाज नाटक मंडली, ग्राम मालगांव के सदस्यों ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें शील्ड भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला।

ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं शिक्षकों ने कहा कि लालिमा की सफलता यह दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती।

यह सम्मान केवल एक छात्रा की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे गांव की शिक्षा के प्रति जागरूकता, संस्कार और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है।

ऐसी बेटियाँ ही समाज का भविष्य हैं — उज्ज्वल, सशक्त और प्रेरणादायक।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment