सरकारी स्कूल परिसर में शराब पार्टी करते दिखे दो शिक्षक, वीडियो वायरल,

BHUPENDRA SINHA

August 1, 2026

गरियाबंद :- गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शासकीय स्कूल परिसर के भीतर दो शिक्षक कथित तौर पर शराब पीते और अंडा पार्टी करते नजर आए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों शिक्षकों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार मामला मैनपुर ब्लॉक के देवझर अमली शासकीय स्कूल का है। वायरल वीडियो में शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल परिसर के अंदर शराब पीते और चखना करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब एक स्थानीय पत्रकार मौके पर वीडियो बना रहा था, तब दोनों शिक्षक कथित रूप से नशे की हालत में उससे बहस करने लगे।

घटना के सामने आने के बाद छात्रों की पढ़ाई और स्कूल की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने कहा, “यह बहुत ही गंभीर मामला है। दोनों शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।”

स्कूल, जहां बच्चों के भविष्य का निर्माण होता है, वहां इस तरह के कथित आचरण ने शिक्षा व्यवस्था की छवि पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment