भाटापारा में मॉडिफाइड साइलेंसर पर कड़ी कार्रवाई, त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन से मिली सूचना पर ₹5000 का समन शुल्क वसूला

SARJU PRASAD SAHU

January 7, 2026

भाटापारा। 07 जनवरी 2026 पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन” लगातार प्रभावी सिद्ध हो रही है। इसी क्रम में आज यातायात शाखा भाटापारा ने हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक वाहन चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाटापारा शहर में एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश बैकफायर की आवाज के साथ वाहन चलाया जा रहा था, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। “त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन” में मिली सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को पकड़ा।

पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 MM 9952 के चालक/स्वामी मोहम्मद रजा (उम्र 40 वर्ष), निवासी भाटापारा के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए ₹5000 का समन शुल्क वसूल किया। साथ ही वाहन में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर को भी हटवाया गया।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित सूचना अथवा शिकायत “त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन” नंबर 94792 26641 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे शहर में सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिल रही है

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment