प्रदेश साहू संघ के आई.टी. प्रकोष्ठ में प्रमोद कुमार साहू बने प्रदेश मीडिया प्रभारी, चाहने वालों में हर्ष की लहर

SARJU PRASAD SAHU

August 3, 2026

बलौदाबाजार। प्रदेश साहू संघ, छत्तीसगढ़ आई.टी. प्रकोष्ठ में प्रमोद कुमार साहू को “प्रदेश मीडिया प्रभारी” का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी इस नियुक्ति से समाजजनों,शुभचिंतकों एवं मित्रों में उत्साह और हर्ष का वातावरण व्याप्त है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रमोद कुमार साहू ने प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द साहू, प्रथम अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शाशन एवं कसडोल विधायक संदीप साहू प्रदेश संयोजक, द्वारिका साहू,प्रदेश महामंत्री मनीष साहू, तथा जिला साहू संघ बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष सुनील साहू सहित जिला साहू संघ बलौदाबाजार के उपाध्यक्ष राजाराम साहू, संगठन सचिव सुशील साहू,तहसील साहू संघ कसडोल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र साहू के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों ने उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

प्रमोद कुमार साहू ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की गरिमा एवं उद्देश्य को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण, ईमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा समाज की सेवा एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उनकी इस नियुक्ति से समाजजनों,शुभचिंतकों एवं मित्रों में उत्साह और हर्ष का वातावरण व्याप्त है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।

उनकी नियुक्ति पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुनील साहू, डेनिस साहू (सरपंच, खम्हारडीह), मोतीराम साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल,वीरेंद्र साहू (सरपंच प्रतिनिधि, सोनपुर), केशव साहू (उपसरपंच, भंडोरा), अजय साहू (सरपंच प्रतिनिधि, मोहतरा), जगतराम साहू (उपसरपंच, कुशगढ़),टहक राम साहू मंडी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ रिकोकला,देवा साहू गुंडरदेही, लोकेन्द्र साहू, लल्ला साहू, पंकज साहू, पुरुषोत्तम साहू, सोनू साहू, टेकराम साहू, राजकुमार साहू,कुशल साहू, शत्रुघन साहू, प्रेम साहू, डिगेश साहू,बजरंग साहू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं, समाजसेवियों एवं मित्रों ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रमोद कुमार साहू अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश साहू संघ के आई.टी. प्रकोष्ठ को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा समाज की गतिविधियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment