बलौदाबाजार-भाटापारा।
दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा समर्थ भारत दिव्यांग सम्मेलन एवं सक्षम कार्यकर्ता मिलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 8 फरवरी 2026, रविवार को नगर भवन, कसडोल में सुबह 11 बजे से होगा।
सक्षम एक राष्ट्रीय संगठन है, जो दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करते हुए 21 प्रकार की दिव्यांगताओं से जुड़े लोगों के हित में निरंतर प्रयासरत है। संगठन का उद्देश्य दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र दिव्याकर, संचालक आद्या हॉस्पिटल कसडोल मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निशांत बाजपेयी, जिलाध्यक्ष सक्षम बलौदाबाजार करेंगे।
वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजेश अवस्थी, प्रांत उपाध्यक्ष सक्षम उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शरद चंद्रा, प्रांत युवा आयाम प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सम्मेलन में दिव्यांगजनों के अधिकार, कौशल विकास, सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही सक्षम कार्यकर्ताओं के अनुभव साझा कर संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया जाएगा।
आयोजन सक्षम जिला इकाई बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश भी दिया जाएगा—
जीते-जीते रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान, देहदान महादान।