छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद की धरती पर रोहांसी नगर पंचायत का नमन — सोनाखान में वीर नारायण सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

December 11, 2025

सोनाखान 11 दिसंबर 2025। नगर पंचायत रोहांसी के पार्षदों एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने शहीद वीर नारायण सिंह के मठ और उनके वंशजों के आवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और शहीद के स्मारक में नमन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के लिए गौरव का अध्याय है। उनकी शौर्यगाथा आज भी राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती है। सोनाखान पहुंचकर सभी के भीतर राष्ट्रीय चेतना और भी प्रबल हुई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर पंचायत रोहांसी के भाजपा पार्षद लखन यादव, युगल साहू, कमलेश चतुर्वेदी, अजय नारायण ध्रुव, ईश्वर बघेल (पार्षद प्रतिनिधि), बुधारु साहू, रामनिवास साहू, जगेश साहू (पार्षद प्रतिनिधि), भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी कौशल साहू, गोपी बंजारे, भागवत खूंटे, रोहित चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

सभी ने वीर शहीद नारायण सिंह के त्याग को नमन करते हुए उनके आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment