भाटापारा: पुलिस कार्यप्रणाली पर विधायक इन्द्र साव ने जताई आपत्ति, दोषियों पर कार्रवाई न होने पर दी थाना घेराव की चेतावनी

BIRENDRA KUMAR SEN

August 21, 2026

भाटापारा: पुलिस कार्यप्रणाली पर विधायक इन्द्र साव ने जताई आपत्ति, दोषियों पर कार्रवाई न होने पर दी थाना घेराव की चेतावनी

भाटापारा: क्षेत्र में विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली और कार्रवाई को लेकर भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने पुलिस प्रशासन के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। विधायक ने पीड़ित परिवारों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर कई गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विधायक इन्द्र साव ने गुर्रा, दौरेंगा, दतरेंगी और सेमरिया (ब) में हुई मौतों के मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके और किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही की जिम्मेदारी तय हो सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सिंगारपुर क्षेत्र में कथित अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने और विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग रखी।

विधायक ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे थाना घेराव कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

​फिलहाल, इन सभी मामलों में वास्तविक स्थिति और निष्कर्ष पुलिस की विस्तृत जांच, साक्ष्यों और बयानों के आधार पर ही सामने आएंगे। अब क्षेत्रवासियों की नजरें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई और कदमों पर टिकी हैं।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment