गुरु पूर्णिमा पर जय काली माता समिति पटेवा ने श्रद्धा भाव से किया गुरुजनों का पाद प्रक्षालन व पुष्प स्नान

BIRENDRA KUMAR SEN

July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर जय काली माता समिति पटेवा ने श्रद्धा भाव से किया गुरुजनों का पाद प्रक्षालन व पुष्प स्नान

**पटेवा:**आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पटेवा स्थित बाबा के प्रांगण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ‘जय काली माता समिति, पटेवा’ के तत्वावधान में आयोजित विशेष गुरु पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।


इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं निसदा से पहुँचे श्रद्धालुओं ने अपने परम श्रद्धेय गुरु श्री महेतरु यादव बाबा एवं गुरुवाईन दाई का पूर्ण विधि-विधान से जल अभिषेक व पाद प्रक्षालन कर पुष्प स्नान कराया। तत्पश्चात सभी भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर गुरुजनों के चरण स्पर्श किए और जीवन में सुख, शांति एवं भक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रात:काल से ही बाबा के प्रांगण में गुरु वंदना और मंत्रोच्चार की गूंज बनी रही। जल अभिषेक और पुष्प स्नान के बाद विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस गरिमामयी धार्मिक आयोजन में समिति के सदस्यों के साथ-साथ निसदा क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं की विशेष सहभागिता रही।
* **समिति एवं स्थानीय सदस्य:** मिलेन सेन, पोखन निषाद, लाला यादव, सोनू सेन, जानसिंग, राहुल नायक, देवनारायण बारिहा, दुर्गेश यादव, ब्रह्मा, विष्णु, गंगाराम, तुलाराम साहू, सोहन साहू, पंकज सेन, युग सेन, साहिल सेन, पीताम्बर सेन, जेठू, खेमू एवं पार्वती यादव।
* **महिला श्रद्धालु:** रूपाली सेन, सोनम सेन, यामिनी सेन एवं लुकेश्वरी सेन।


कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने सभी पधारे हुए भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए गुरु पूर्णिमा के इस पर्व को सौहार्द और भक्ति भाव के साथ संपन्न कराया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment