लातनाला हादसा: चार दिन बाद मिला दंपति का शव, आपदा टीम ने चलाया सफल रेस्क्यू, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना

BIRENDRA KUMAR SEN

July 29, 2026

लातनाला हादसा: चार दिन बाद मिला दंपति का शव, आपदा टीम ने चलाया सफल रेस्क्यू, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना

सारंगढ़। सारंगढ़ क्षेत्र के लातनाला में तेज बहाव के दौरान कार सहित बहे दंपति का बेहद दुखद अंत हो गया। चार दिनों तक चले लगातार खोज और राहत अभियान के बाद आखिरकार आपदा प्रबंधन (SDRF/रेस्क्यू) टीम ने दोनों के शवों को नदी से बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के दौरान लातनाला के उफान पर होने के बावजूद कार सवार दंपति नाला पार करने का प्रयास कर रहे थे, तभी गाड़ी तेज बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। लगातार चार दिनों तक चले इस दुर्गम रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया।

शवों को बरामद करने के बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और एम्बुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रशासन की अपील:

घटना पर दुख जताते हुए स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सख्त अपील की है कि भारी बारिश के मौसम में उफनते नदी-नालों, रपटों और जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम बिलकुल न उठाएं। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षा निर्देशों का मुस्तैदी से पालन करें।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment