महासमुंद/बसना। 12 अप्रैल 2026 बसना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान की जनसंपर्क शैली और लगातार सक्रियता एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को उन्होंने दिनभर विभिन्न गांवों में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत कर जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
सुबह 10 बजे बसना के टिकरापारा में आयोजित हरि संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उनका दौरा लगातार जारी रहा—सुबह 11 बजे ग्राम बिछिया, दोपहर 12 बजे ग्राम कुदारीबहारा और नवागांव में आयोजित हरि संकीर्तन महायज्ञ में भी उन्होंने सहभागिता निभाई। हर स्थान पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आत्मीय संवाद भी किया।
धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ग्राम आरंगी पहुंचे, जहां उन्होंने बारीक परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्षेत्र में उनकी यह लगातार सक्रियता और हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में सहभागिता लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता को और सुदृढ़ कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा जनप्रतिनिधि, जो हर समय जनता के बीच मौजूद रहे और उनकी खुशियों-दुखों में सहभागी बने, वही सच्चा जननेता होता है।
मोक्ष कुमार प्रधान की निरंतर मेहनत, जनसंपर्क और जमीनी पकड़ उन्हें बसना विधानसभा में एक प्रभावशाली जननेता के रूप में स्थापित कर रही है। उनकी कार्यशैली यह संकेत देती है कि वे केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध।