ग्राम बगारदरहा में भक्ति की बही गंगा, अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान

SARJU PRASAD SAHU

May 21, 2026

महासमुंद/बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने आज ग्राम बगारदरहा में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बावजूद उनके कार्यक्रम में पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ग्राम पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने मोक्ष कुमार प्रधान का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होकर उन्होंने भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन का आनंद लिया तथा श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि गांवों में होने वाले भक्ति कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं, जहां सभी वर्गों के लोग मिल-जुलकर सामाजिक एकता का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे। संकीर्तन की मधुर धुनों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु देर तक भजन-कीर्तन में लीन नजर आए।

गौरतलब है कि मोक्ष कुमार प्रधान लगातार क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। ग्रामीणों और युवाओं के बीच उनकी बढ़ती सक्रियता और जनसंपर्क को लेकर क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment