यादव परिवार के शोक में शामिल हुईं विधायक कविता प्राण लहरे, परिजनों को दी सांत्वना-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

August 7, 2026

सोनाखान | बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे वनांचल मुख्यालय सोनाखान स्थित यादव परिवार के शोक समारोह में शामिल हुईं। स्वर्गीय मालती यादव के दशगात्र से एक दिन पूर्व विधायक ने उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

विधायक कविता प्राण लहरे ने स्वर्गीय मालती यादव के पति, पुत्र, पुत्री, देवर, बहू एवं अन्य परिजनों से भेंट कर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अपनों का बिछड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है, लेकिन ऐसे समय में समाज और अपने लोगों का साथ परिवार को संबल प्रदान करता है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू, गोपी साहू, हरिराम नाग, गोलू सागर, अनिल यादव, लोरिक यादव, तुषार निषाद, रामसाय यादव, ब्रिजलाल पैकरा, मोहन पैकरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शोकाकुल परिवार से विधायक कविता प्राण लहरे की मुलाकात ने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के सुख-दुख में भी समान रूप से सहभागी बनकर लोगों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करते हैं। उनकी उपस्थिति से शोकग्रस्त परिवार को भावनात्मक संबल मिला।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment