अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़—मुख्य आरोपी कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

December 12, 2025

अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़—मुख्य आरोपी कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा गिरफ्तार

भाटापारा ग्रामीण, 12 दिसम्बर 2025।
थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने END-to-END कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री और सप्लाई से जुड़े एक महत्वपूर्ण नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जो बड़े पैमाने पर शराब की अवैध खरीद–फरोख्त का संचालन कर रहा था।

पिछली कार्रवाई में दो आरोपी व सेल्समैन गिरफ्तार

दिनांक 07.12.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अर्जुनी रोड पर स्कूटी में बड़ी मात्रा में शराब ले जाते हुए पंकज डहरिया और आशीष धृतलहरे को रंगे हाथों पकड़ा था।
उनके कब्जे से—

  • 414 पाव देशी मसाला शराब (मूल्य ₹41,400)

  • स्कूटी CG04 NT2697

बरामद की गई थी। आगे की विवेचना में पता चला कि यह शराब अर्जुनी कंपोजिट दुकान से अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थी। इस कड़ी में शराब दुकान के सेल्समैन खोगेश्वर प्रसाद साहू को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूरे नेटवर्क का खुलासा — पुलिस की गहन पूछताछ में सामने आया सच

तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ में यह सामने आया कि—

  • आरोपी कान्हा मिश्रा ने अवैध बिक्री हेतु बड़ी मात्रा में शराब मंगवाई थी।

  • सेल्समैन खोगेश्वर साहू और पहले पकड़े गए दोनों आरोपी उसके लिए शराब की सप्लाई करते थे।

  • आरोपी नियमित रूप से शहर में अवैध बिक्री का नेटवर्क चलाता था।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार — अब तक चार गिरफ्तार

परिस्थितिजन्य साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आज कान्हा मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की “END to END” कार्रवाई में—

  1. अवैध शराब देने वाला सेल्समैन

  2. शराब परिवहन करने वाले दोनों आरोपी

  3. मुख्य सप्लायर कान्हा मिश्रा

—सभी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का विवरण

  • नाम: कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा

  • उम्र: 24 वर्ष

  • निवासी: गुरु नानक वार्ड, भाटापारा

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment