नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का सांकरा में भव्य स्वागत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश व एकजुटता की लहर

SARJU SAHU

July 11, 2026

महासमुंद/बसना। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री चरणदास महंत का सांकरा आगमन पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन साहू के नेतृत्व में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। समारोह में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही और उन्होंने फूल-मालाओं व जोरदार नारों के साथ प्रतिभूत नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि श्री चरणदास महंत का आगमन कार्यकर्त्ताों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा।

मोक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, बिजली-पानी की अनियमितता, खाद-बीज की कमी और अन्य जनहित के मुद्दों से परेशान है। कांग्रेस इन समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाकर जनता की आवाज बनने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि श्री महंत के मार्गदर्शन में प्रदेश में जनआन्दोलन और तीव्र होंगे तथा आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरा संघर्ष किया जाएगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष मधुसूदन साहू के अलावा हेमंत कौशिक, चंद्रमणी सिदार, दूरपत व्यास, अंकित छाबड़ा, चम्पकलाल चौहान, उमाकांत प्रधान, दिलीप प्रधान, रिकाश प्रधान, चूड़ामणि बेहरा, प्रशांत पंडा, राहुल जांगड़े, दीपक अनंत, लाला निराला, पुष्पराज, देवेश कश्यप, लेकरू नंद, सतपत सिदार, अंकुर बरिहा, हितेश विशाल प्रथावन बरिहा, गोपाल प्रधान, विनायक जाल, कीर्तन भोई, पुष्पराज नेताम, जयलाल बारीक़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। आयोजन में कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारे गूंजते रहे और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर समर्थन व्यक्त किया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment