रायपुर में यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न, मानव अधिकार व विधिक जागरूकता पर हुआ मंथन

SARJU SAHU

July 11, 2026

रायपुर। यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल (UHRSJC) के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय सम्मेलन तथा विधि प्रशिक्षण कार्यक्रम रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, चिकित्सक, पत्रकार, युवा प्रतिनिधि, संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मानव अधिकार, सामाजिक न्याय और विधिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

सम्मेलन के दौरान मानव अधिकार संरक्षण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, विधिक साक्षरता, जनहित, सुशासन, नागरिक उत्तरदायित्व तथा जनसहभागिता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि न्यायपूर्ण और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काउंसिल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता घासीदास भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को विधिक रूप से जागरूक, उत्तरदायी और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र केवल भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों से मजबूत बनता है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है जब नागरिक न्याय, मानवता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें।

उन्होंने बताया कि यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल प्रदेशभर में मानव अधिकार संरक्षण, विधिक जागरूकता, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, जनहित तथा जनसशक्तिकरण से जुड़े जनजागरूकता अभियान संचालित कर रही है। काउंसिल का उद्देश्य शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकारों की जानकारी पहुंचाना है।

सम्मेलन में वक्ताओं ने संविधान के प्रति सम्मान, विधि के शासन, महिला सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेशों का वाचन किया गया, जिनमें काउंसिल की जनहितकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए सम्मेलन की सफलता पर शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के समापन पर काउंसिल ने अधिवक्ताओं, शिक्षकों, चिकित्सकों, पत्रकारों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से मानव अधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, विधिक जागरूकता एवं जनसशक्तिकरण के अभियान से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment