संडी शासकीय शराब दुकान में 2 घंटे तक बंद रहा देशी काउंटर, ग्राहकों को हुई परेशानी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 6, 2026


बलौदाबाजार। जिले के संडी स्थित शासकीय शराब दुकान में गुरुवार को देशी शराब काउंटर करीब दो घंटे तक बंद रहने का मामला सामने आया। इस दौरान देशी शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि अंग्रेजी शराब काउंटर से बिक्री जारी रही। काउंटर बंद रहने के कारण दुकान परिसर में ग्राहकों की भीड़ और नाराजगी देखने को मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देशी शराब काउंटर अचानक बंद हो गया और काफी देर तक दोबारा शुरू नहीं किया गया। इससे कई ग्राहक बिना खरीदारी किए लौटने को मजबूर हुए, जबकि कई लोग घंटों तक इंतजार करते रहे। ग्राहकों का आरोप है कि दुकान के संचालन में लापरवाही के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ी।

मामले पर विभाग का पक्ष जानने के लिए जिला आबकारी अधिकारी निधीश कोष्टी से कई बार दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शासकीय शराब दुकान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सवाल यह भी उठ रहा है कि जब शासकीय शराब दुकान का देशी शराब काउंटर करीब दो घंटे तक बंद रहा, तो इस दौरान शासन के राजस्व पर कितना असर पड़ा होगा? यदि राजस्व की कोई हानि हुई है, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? क्या विभाग इस मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करेगा?

अब लोगों की नजर आबकारी विभाग की कार्रवाई पर है कि इस मामले में जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं या नहीं।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment