कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

TEJASWI NATH SONI

March 20, 2026

कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में 5 दिव्यांगजनों को मिला लाभ, नशामुक्ति की भी दिलाई गई शपथ

बलौदाबाजार, 20 मार्च 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चिन्हांकित 5 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। यह वितरण मॉ रिहेब आसरा एवं एलिम्को के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी तथा उनके आवागमन और रोजगार में भी सहायता प्राप्त होगी।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. आर.के. अवस्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार तथा समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक सिनीवाली गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment