सर्पदंश और जल दुर्घटनाओं में मृतक परिवारों को प्रशासन की बड़ी राहत कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर 7 परिवारों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

TEJASWI NATH SONI

December 23, 2025

कोरबा, जिले में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर सर्पदंश एवं जल दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को कुल 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रदान की जा रही है।

अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव ने बताया कि संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) की अनुशंसा के आधार पर 07 मृतक परिवारों को प्रति प्रकरण 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है। सहायता राशि सीधे मृतकों के वैध वारिसों के बैंक खातों में जमा कराई जाएगी।

सर्पदंश से हुई मौत के प्रकरण

30 अगस्त 2024 – शिवशंकर मरार, ग्राम जुराली, तहसील पोंड़ीउपरोड़ा (पत्नी: सरिता पटेल)

10 सितंबर 2024 – प्रभुसिंह, ग्राम सिर्री, तहसील पसान (पत्नी: शिवकुमारी)

02 मार्च 2025 – अंजली कुमारी धनवार, ग्राम छिंदपानी, तहसील हरदीबातार (पति: रविशंकर धनवार)

जल दुर्घटना (डूबने) से हुई मौत के प्रकरण

26 मार्च 2025 – प्रवीण कुमार यादव, अखरापाली, तहसील दीपका (पिता: प्यारेलाल यादव)

21 जून 2023 – भूरी बाई, हरदीकला, तहसील दीपका (पुत्र: जिवराखन लाल यादव)

01 सितंबर 2025 – योगेश कुमार, घुड़देवा, तहसील कटघोरा (पिता: छबिलाल)

25 सितंबर 2025 – रतियारो बाई मंझवार, भुलसीभावना, तहसील पोंड़ीउपरोड़ा (पति: बुद्धूराम मंझवार)

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि जिला प्रशासन आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संकट की घड़ी में यह आर्थिक सहयोग पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment