पलारी थाना | 03.02.2026 जिले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” एक बार फिर प्रभावी साबित हुई है। “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 शराब कोचियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.02.2026 को “समाधान सेल” में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पलारी की पुलिस टीम ने ग्राम मुडपार में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे 02 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल ₹4000 कीमत मूल्य की 40 पाव देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम ₹1025 नगद जप्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. गनेशु राम गायकवाड़, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम मुडपार, थाना पलारी
2. सुमीत मनहरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मुडपार, थाना पलारी
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप अथवा कॉल के माध्यम से दें। “समाधान सेल” के माध्यम से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है और लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।