बसंत पंचमी, निराला जयंती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

SARJU PRASAD SAHU

January 23, 2026

बलौदाबाजार । 13 जनवरी 2026 शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा आज बसंत पंचमी, महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जयंती एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.आर.सी. जेम्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राध्यापकगण डॉ. सी.के. चंद्रवंशी, डॉ. ए.के. उपाध्याय, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. नीरजा नामदेव, प्रो. सुशीला गिलहरे सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. ए.आर.सी. जेम्स ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा महाप्राण निराला एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र कुमार वर्मा ने निराला जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को स्मरण किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता जायसवाल द्वारा किया गया। शोधार्थी छात्रा श्रीमती साक्षी चंद्राकर एवं शोधार्थी श्री गोपाल पटेल ने निराला जी के जीवनवृत्त एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

समापन अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment