धाराशिव में युवक पर ईंट से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार आपसी बातचीत को गाली समझकर की थी मारपीट, युवक के सिर पर ईंट मारकर किया था घायल; लवन पुलिस की कार्रवाई

TEJASWI NATH SONI

November 19, 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा, 19 नवंबर 2026। जिले के थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धाराशिव में एक युवक के साथ मारपीट कर उसके सिर पर ईंट से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी बातचीत को अपने खिलाफ गाली समझकर युवक और उसके साथियों के साथ विवाद किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल ईंट का टुकड़ा भी जब्त किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धाराशिव निवासी विवेक कुर्रे ने थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्तों के साथ बाजार चौक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बर चौक के पास कुछ युवक बैठे हुए थे। उन्होंने विवेक और उसके साथियों की आपसी बातचीत को अपने लिए गाली समझ लिया और इसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

 

आरोप है कि चारों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए विवेक के साथ हाथ-मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी, जिससे सिर से खून बहने लगा और उसे गंभीर चोट आई।

 

अपराध दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

 

प्रार्थी की शिकायत पर थाना लवन में अपराध क्रमांक 395/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 118(1) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की तलाश कर चारों को हिरासत में लिया।

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया लाल ईंट का टुकड़ा भी जब्त किया गया। इसके बाद 19 नवंबर 2026 को चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

 

1. दुलेश्वर कुमार चंद्राकर, पिता पशपति चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष।

2. छबीराम चंद्राकर, पिता मनुलाल चंद्राकर, उम्र 31 वर्ष।

3. मनीष चंद्राकर, पिता तुलाराम चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष।

4. दीपेश चंद्राकर, पिता दयानंद चंद्राकर, उम्र 18 वर्ष 1 माह।

 

सभी आरोपी ग्राम धाराशिव, थाना लवन क्षेत्र के निवासी हैं।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में मारपीट और हिंसक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment