कुएं में तैरता मिला लापता युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

SARJU PRASAAD SAHU

November 13, 2026

बिलाईगढ़। सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक कुएं में लापता युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान ग्राम भानपुर निवासी जेधू राम पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भानपुर में आयोजित गौरा-गौरी पूजा कार्यक्रम के दौरान दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद एक युवक अचानक अपने घर से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने माता-पिता के बीच कभी विवाद नहीं होने का हवाला देते हुए घर छोड़ दिया था।

युवक के लापता होने के बाद परिजनों ने सलिहा थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों, ग्रामीणों और सलिहा पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

इसी बीच आज गांव के एक कुएं में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान लापता युवक जेधू राम पटेल के रूप में की गई।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment