गुरु वंदना से गूंजा जंगलोर स्कूल, बच्चों को नेवता भोज के साथ बांटीं कॉपी-पेन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर न्यू लाइफ वेलफेयर सोसायटी की पहल, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

 

जंगलोर (पलारी)। शिक्षक दिवस पर जंगलोर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में उस समय माहौल खुशनुमा हो गया, जब न्यू लाइफ वेलफेयर सोसायटी बिनौरी की टीम बच्चों के बीच पहुंची। बच्चों के लिए नेवता भोज कराया गया। साथ ही कॉपी-पेन बांटकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में गुरु वंदना कर शिक्षकों के सम्मान के साथ शिक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष रेव. शीतल कुमार ने गुरुजनों का सम्मान करते हुए गुरु वंदना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि बच्चों के जीवन को सही दिशा देने का काम करते हैं। समाज के विकास के लिए शिक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बच्चों के साथ बैठकर किया नेवता भोज

सोसायटी की ओर से स्कूली बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ भोज में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्हें कॉपी-पेन वितरित किए गए। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। आयोजन के जरिए बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

शिक्षकों का किया सम्मान

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती हरेलिया पात्रे श्री खिलेंद्र पात्रे, श्री जगतारण कोसले और श्री भगवानदास पात्रे उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधान पाठक श्री सोमनाथ साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं श्रीमती सुनीता गेंडरे, श्रीमती ज्योति तेहरवंश, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री जीतकुंवर कुर्राम, श्री मनराखन मनहरे, श्री प्राणदास गेंडरे एवं श्री अनिल कुमार आडील की मौजूदगी रही।

न्यू लाइफ वेलफेयर सोसायटी के सदस्य शिवकुमार साहू, डोमन प्रसाद, महेश्वर श्रीवास, मूलचंद बघेल, लक्ष्मी बघेल, जितेन्द्र चेलक और राजेश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।शिक्षक दिवस पर हुए इस आयोजन में एक ओर जहां गुरुजनों के सम्मान की परंपरा निभाई गई, वहीं दूसरी ओर बच्चों के बीच पहुंचकर शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment