साइड नहीं देने पर जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पलारी: रास्ता (साइड) नहीं देने के मामूली विवाद पर गाली-गलौज कर बांस के डंडे और मुक्के से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाइयों को पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है।
गाली-गलौज कर डंडे व मुक्कों से किया हमला मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भरूवाड़ीह क्षेत्र में साइड देने की बात को लेकर आरोपियों ने पीड़ित के साथ पहले अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर पीड़ित पर बांस के डंडे व मुक्कों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पलारी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- गोपाल बंजारे (उम्र 18 वर्ष 06 दिन), पिता संतोष बंजारे, निवासी ग्राम भरूवाड़ीह, थाना पलारी
- गौरव बंजारे (उम्र 19 वर्ष), पिता संतोष बंजारे, निवासी ग्राम भरूवाडीह, थाना पलारी
कड़ी धाराओं में मामला दर्ज पलारी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 109(1) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।