युवा कांग्रेस को प्रोत्साहित करने, विधायक प्रतिनिधि का वनांचल में सघन दौरा-युधिष्ठिर नायक

SARJU SAHU

September 3, 2026

सोनाखान। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे के पति एवं विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे ने वनांचल क्षेत्र सोनाखान के सैकड़ों गांवों का सघन दौरा कर युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए।

दौरे के दौरान विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे ने युवाओं से संगठन के प्रति सक्रियता के साथ कार्य करने और गांव-गांव में लोगों से जुड़कर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने ब्लॉक के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अपील की कि वे युवाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए यथासंभव सहयोग करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को उचित मार्गदर्शन और वरिष्ठों का सहयोग मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

वनांचल क्षेत्र के इस सघन दौरा कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मंडल अध्यक्ष इतवारी राम साहू सहित जान मोहम्मद खान, धनी राम नाग, राम कुमार नायक, तरूण कुमार, दीपक, अभिषेक, सुमित, प्रासु, वासु, देव, सदाराम, अजय, निराकार पटेल, विजय पटेल, सालिक राम, प्रकाश, आकाश, पुनीत राम पटेल, जितेंद्र पटेल, वीरेंद्र साहू, महेंद्र कुमार, गोपाल प्रसाद नंदे, कृष्णचंद पटेल, हेमलाल, सतीश दास, सेतु पटेल, गोपी कोयल, भारत लाल भोई, सुशील कुमार, लोचन पटेल, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हरि राम नाग, सर्विस लाल, पवन कुमार, मोहन कश्यप, मुकेश नंद, नंदकुमार, संतोष, कार्तिक राम, गोपी, सूरज, तुषार, जिब्रधन, डमरूलाल, हुर्सिकेश, छोटू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, आमजन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment