बलौदाबाजार के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बने खोमन सिन्हा, संभाला कार्यभार

BIRENDRA KUMAR SEN

July 23, 2026

बलौदाबाजार के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बने खोमन सिन्हा, संभाला कार्यभार

​बलौदाबाजार:

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में खोमन सिन्हा ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

​छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा हाल ही में जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उनकी पदस्थापना बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में की गई है।

​बलौदाबाजार में जिम्मेदारी संभालने से पहले खोमन सिन्हा राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

​पदभार ग्रहण करने के साथ ही नए एएसपी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। जिले में अपनी नई जिम्मेदारी के तहत वे मुख्य रूप से:

  • ​कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने,
  • ​अपराध नियंत्रण पर सख्ती से काम करने, और
  • ​पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व सुगम बनाने से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

​जिले में उनकी पदस्थापना से पुलिस प्रशासन की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था में और अधिक कसावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment