सीईओ जिला पंचायत ने ली समीक्षा बैठक,अपूर्ण पीएम आवसों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

SARJU PRASAD SAHU

September 11, 2025

बलौदाबाजार-: 11 सितम्बर 2025 जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण की समीक्षा की।उन्होंने द्वितीय क़िस्त जारी 36917 प्रधानमंत्री आवास को अक्टूबर तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के साथ ही आर.डब्ल्यू.एस. बनाने हेतु सभी सीईओ जनपद पंचायत एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया ।

 

बैठक में साथ ही स्वकच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई । प्रत्येक जनपद से एक ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देशित किया गया। जिले के सभी सीईओ जनपद पंचायत को अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करते हुए अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment