रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल कोरबा एवं सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 13.200 किलोग्राम अवैध गांजा तथा स्कार्पियो वाहन (क्रमांक CG 12 BP 1653) बरामद किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
आगामी रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में नशीले पदार्थों, टैबलेट्स एवं आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति स्कार्पियो वाहन से गांजा तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर साइबर सेल व रामपुर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को पकड़ा। वाहन की तलाशी में अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 13 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. किरण महंत पिता पंचम दास, उम्र 35 वर्ष, निवासी रजगामार, अमोघनगर, थाना बालको नगर।
2. प्रकाश कुमार महंत पिता रुद्रनारायण, उम्र 32 वर्ष, निवासी पंप हाउस, नेहरू नगर, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर।
3. दिनेश कुमार यादव पिता स्व. श्याम लाल यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी रिस्ती चौक, कोटवार मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर।
4. कृष्ण कुमार प्रजापति पिता नेतराम प्रजापति, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामपुर बस्ती, थाना सिविल लाइन रामपुर।
कानूनी कार्रवाई
चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 472/2025 धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। बरामद गांजे को सीलबंद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद, उपनिरीक्षक महासिंह, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गेश, प्रआर आकाश, राजेश्वर, आरक्षक सुरेंद्र, जितेंद्र, योगेश, संजय, अर्जुन, कविचरण, संदीप, साहबान, पुरुषोत्तम, धर्मेन्द्र, शैलेन्द्र तथा साइबर सेल के प्रआर गुना राम, आरक्षक सुशील, आलोक, प्रशांत, संजू सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।