थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बेचने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

MOTI LAL

January 8, 2025

बलौदा बाजार। “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में बलौदा बाजार इंदिरा कॉलोनी नहर किनारे मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी मयंक पांडे उर्फ मंकू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम तिल्दाडीह थाना खरोरा जिला रायपुर वर्तमान निवासी आशीष चौक इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली को पकड़ा गया है। मुखबिरी सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार पुलिस टीम द्वारा बलौदाबाजार नगर के इंदिरा कॉलोनी नहर किनारे में घेराबंदी कर बिक्री करने के लिए अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी मयंक पाण्डेय को पकड़ा गया है।कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले आरोपी मयंक पाण्डेय एवं उसके पास रखे गए पिट्ठू बैग का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी से अलग-अलग पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। सघनता  से तलाशी कार्रवाई करने में गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।  जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹70,000 है। प्रकरण में आरोपी द्वारा प्रयुक्त एक मोबाइल भी जप्त किया गया है। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बेचने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।”

Leave a Comment