ग्राम मल्दा में जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

SARJU PRASAD SAHU

June 7, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

थाना कसडोल दिनांक 06.06.2025 आरोपियों द्वारा घर अंदर घुसकर बेल्ट एवं प्लास्टिक कुर्सी आदि से किया गया मारपीट पुराने वाद-विवाद की बात को लेकर आरोपियों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी से किया गया मारपीट।

दिनांक 05.05.2025 को प्रार्थी ओमप्रकाश निषाद निवासी ग्राम मल्दा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ग्राम मल्दा में अपने साथी के यहां शादी कार्यक्रम में मेहंदी लगाने के लिए बैठा था। तभी रात्रि 09:30 बजे ग्राम झबड़ी निवासी आरोपियों द्वारा वहां पर आकर, घर अंदर घुसकर, पुराने गाली गलौज एवं वाद-विवाद की बात को लेकर प्रार्थी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए बेल्ट, प्लास्टिक कुर्सी आदि से मारपीट किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 317/2025 धारा 296,351(3),115(2),3(5),331(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पुराने वाद-विवाद की बात को लेकर, जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में तीनों आरोपियों को आज दिनांक 06.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम 

1. रिंकू उर्फ गुलशन कौशिक उम्र 21 साल निवासी ग्राम झबडी थाना कसडोल

2. भूपेंद्र कुमार कौशिक उम्र 38 साल निवासी ग्राम झबडी थाना कसडोल

3. त्रिलोक चंद कौशिक उर्फ़ नानू कौशिक उम्र 23 साल निवासी ग्राम झबडी थाना कसडोल

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment