चावल उत्सव: अब तक 40 हजार से अधिक राशन कार्डधारियों क़ो मिला तीन माह का एकमुश्त चावल।

SARJU PRASAD SAHU

June 5, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: 5 जून 2025/ राज्य शासन द्वारा राशन कार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त का चावल एक साथ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 1 से 7 जून तक चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अब तक 40848 राशन कार्डधारियों तीन माह का चावल एकमुश्त वितरण किया गया है।

खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 376111 राशन कार्डधारी हैं जिसमें से 40848 राशन कार्डधारियों क़ो तीन महीने का चावल एकमुश्त वितरण किया जा चुका हैं। चावल वितरण हेतु जिले के सभी 570 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चावल का अग्रिम आवंटन कर दिया गया है एवं भण्डारण भी तेजी से जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार बरसात के मौसम में हितग्राहियो क़ो सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बरसात पूर्व तीन माह का चावल एक मुश्त देने का निर्णय लिया है।चावल उत्सव के दौरान सम्बधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हितग्राहियों को सुगमता से चावल वितरित करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment