सड़क दुर्घटना में तत्परता एवं पूरी तन्मयता के सांथ सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन का किया गया सम्मान।

SARJU PRASAD SAHU

May 22, 2025

सरजू प्रसाद साहू कसडोल।

बलौदाबाजार-भाटापारा -: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा, श्री मधुकर वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

दिनांक 15.04.2024 को ग्राम गिर्रा एवं संडी के पास सड़क मार्ग में पुलिस का किया गया सहयोग

दिनांक 15.04.2024 की रात्रि थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिर्रा एवं संडी के बीच एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल चालकों को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया गया था, जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस दौरान श्री मधुकर वर्मा निवासी ग्राम चुचरूंगपुर द्वारा सड़क मार्ग में रात्रि के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने एवं मृतकों का शव घटना स्थल से उठाने का कार्य कर पुलिस का सहयोग किया गया। इस प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य के फलस्वरुप गुड सेमेरिटन श्री मधुकर वर्मा को आज दिनांक 21.05.2025 को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस की अपील सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन आवश्यक है, इससे आमजनों द्वारा अनुशासित होकर वाहन चालन किया जाएगा। जिले में सुरक्षित परिवहन के लिए आमजनों का भी परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment