प्रभारी मंत्री ने कुसमी में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,करोड़ों के विकास कार्यो की दी स्वीकृति

SARJU PRASAD SAHU

May 17, 2025

सरजू प्रसाद साहू कसडोल।

बलौदाबाजार, 17 मई 2025/ जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार क़ो जिला प्रवास के दौरान विकासखंड पलारी के ग्राम कुसमी में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों क़ो निर्देशित किये। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने करोड़ों के विकास कार्यो की स्वकृति दी जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसमंदी में स्टॉफ आवास, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गातापार में आहाता निर्माण, 300 मीटर नहर निर्माण, कुसमी स्वास्थ्य केंद्र में अहाता निर्माण, गुरुघासीदास चौक में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी । इसके साथ ही हायर सेकेण्डरी स्कूल कुसमी में मैदान का समतलीकरण हेतु मनरेगा से प्रताव देने एवं सीसी रोड निर्माण के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिये।

प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हमारी सरकार लोगों की समस्याओं क़ो सुनने और समाधान करने उनके पास पहुंच रही है। शासन की योजनाओं क़ो समाज के अंतिम छोऱ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुशासन तिहार का उद्देश्य है। इस दौरान ग्रामीणों ने राजस्व से सबंधित जमीन का पट्टा, आबादी भूमि का पट्टा, पीएम आवास एवं महतारी वंदन योजना में पंजीयन की मांग की। प्रभारी मंत्री ने एसडीएम एवं तहसीलदार क़ो राजस्व संबधित समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृव में सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए योजना लागू की गई है। अपने पात्रता अनुसार सभी हितग्राही योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े,कृष्णा अवस्थी, तेजराम वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment