जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, पांच पुलिसकर्मियों की सारागांव थाने में नई पदस्थापना

TEJASWI NATH SONI

November 16, 2026

एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, रक्षित केंद्र जांजगीर से तत्काल प्रभाव से भेजे गए पांच पुलिसकर्मी

 

जांजगीर-चांपा, 16 नवंबर 2026। जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी कर रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों को थाना सारागांव में नई पदस्थापना दी है।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 16 नवंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक पुअ/जांजां/स्थापना/558/2026 के अनुसार यह पदस्थापना प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इन पांच पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

 

आदेश के अनुसार रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना सारागांव भेजे गए पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं:

 

1. प्रधान आरक्षक रमेश कुमार त्रिपाठी (396)

2. आरक्षक पदुम कुमार कश्यप (740)

3. आरक्षक राजेन्द्र कुमार साहू (135)

4. आरक्षक धमेन्द्र बंजारे (106)

5. आरक्षक राजेन्द्र कुमार राठौर (576)

 

इस संबंध में जारी आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, रक्षित निरीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित शाखाओं को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

 

 

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment