सोनाखान क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंचा, विधायक कविता प्राण लहरे ने की मुलाकात -युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAAD SAHU

November 8, 2026

सोनाखान क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंचा, विधायक कविता प्राण लहरे ने की मुलाकात -युधिष्ठिर नायक

सोनाखान। सोनाखान क्षेत्र की जर्जर सड़कों की गंभीर समस्या को लेकर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत की मांग रखी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल की और संबंधित सड़कों के आवश्यक दस्तावेज सूचीबद्ध कर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इन प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं सुधार की उठाई मांग

सोनाखान क्षेत्र की जिन प्रमुख सड़कों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई, उनमें बया से राजा देवरी होते हुए महाराजी पहुंच मार्ग, बनीखार से बिलारी होते हुए सालिहा पहुंच मार्ग, रायतुम से बारनवापारा होते हुए तुरतुरिया पहुंच मार्ग तथा पकरिद से बारनवापारा होते हुए बरबसपुर पहुंच मार्ग शामिल हैं।

इन मार्गों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इन सड़कों के शीघ्र निर्माण एवं सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक कविता प्राण लहरे के साथ युधिष्ठिर नायक (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान), अमरध्वज यादव, पुरुषोत्तम प्रधान, अनिरुद्ध दिवान, कपिल नायक, गोलू ठाकुर, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनीराम नाग, इतवारी साहू, प्रवीण साहू, दिनेश ठाकुर, धरम सिंह रात्रे, भीखम सिंह, संतोष कुमार, उमाशंकर बरिहा, संपत ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल के बाद सोनाखान क्षेत्र की इन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं सुधार का रास्ता जल्द प्रशस्त होगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment