सोनाखान। दीपावली के पावन अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में उन्होंने श्रीधाम वृंदावन से पधारीं वनांचल की बेटी, सुप्रसिद्ध कथा वाचिका एवं प्रखर वक्ता अनुरागिनी ममता शर्मा को भी दीपावली की बधाई देते हुए सप्रेम मिठाई भिजवाई।
विधायक कविता प्राण लहरे ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं एवं स्नेह संदेश पहुंचाया। उन्होंने कहा कि चांदन की पावन धरा पर आयोजित प्रभु श्रीकृष्ण की पुनीत कथा में शामिल होने की उनकी हार्दिक इच्छा थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित नहीं हो सकीं।
इस पर उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए अनुरागिनी ममता शर्मा के प्रति अपनी आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा कथा के सफल आयोजन की मंगलकामना की।
विधायक की ओर से भेजी गई मिठाई और शुभकामना संदेश से कथा आयोजन से जुड़े लोगों में प्रसन्नता का माहौल रहा।


