कुशभाठा सरपंच के साथ मारपीट का मामला गरमाया, सरपंच महासंघ ने थाना प्रभारी से की कार्रवाई की मांग।

BIRENDRA KUMAR SEN

October 31, 2026

*कुशभाठा सरपंच के साथ मारपीट का मामला गरमाया, सरपंच महासंघ ने थाना प्रभारी से की कार्रवाई की मांग।*

कसडोल। कुशभाठा के सरपंच चंद्रशेखर नायक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर सरपंच महासंघ ने पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर सरपंच महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक के नेतृत्व में कसडोल सरपंच संघ के उपाध्यक्ष विजय गौतम नायक सहित कसडोल जनपद क्षेत्र के सरपंच बड़ी संख्या में सलिहा थाना पहुंचे। यहां प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर घटना की जानकारी देते हुए मारपीट के आरोपी के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने की मांग रखी।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं चिंताजनक हैं। गांव के विकास, जनहित और पंचायत व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर सरपंच महासंघ के पदाधिकारियों सहित कसडोल जनपद क्षेत्र के अनेक सरपंच उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment