अमितेश शुक्ला ने मां शीतला के दरबार में टेका मत्था, रामजानकी मंदिर निर्माण के लिए ₹1,11,101 देने की घोषणा,

BHUPENDRA SINHA

October 16, 2026

छुरा/ गरियाबंद :-प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमितेश शुक्ल शुक्रवार को छुरा नगर की आराध्य देवी मां शीतला के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और राजिम विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान अमितेश शुक्ल ने अपने नाम से प्रज्वलित ज्योत तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम से प्रज्वलित ज्योत के दर्शन किए। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव का माहौल रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी माता शीतला के दर्शन के लिए पहुंचे।

रामजानकी मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपये देने की घोषणा,

मां शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अमितेश शुक्ल छुरा नगर में निर्माणाधीन भव्य रामजानकी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग देने के उद्देश्य से ₹1,11,101 (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रुपये) की राशि देने की घोषणा की।

उनकी इस घोषणा से मंदिर निर्माण कार्य को आर्थिक सहयोग मिलने की उम्मीद है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए किए गए सहयोग की घोषणा का स्वागत किया।

कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु रहे उपस्थित,

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी शाह, अब्दुल समद खान, यशपेंद्र शाह, मंजू ध्रुव, पंचराम टंडन, नीलकंठ ठाकुर, सलीम मेमन, अशोक दीक्षित, हरीश यादव, रामजी दीवान, शांतनु देवांगन, दीप्ति यादव, श्वेता चंद्राकर, सोनू दीक्षित, शैलेन्द्र दीक्षित, रमेश चंद्राकर एवं मोनू दीक्षित सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं मंदिर समिति की ओर से मितेश दीक्षित, संत राम निर्मलकर, कोमल सोनी, कुमार ध्रुव एवं संतराम यादव सहित समिति के सदस्य और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मां शीतला के दर्शन और प्रभु श्रीराम-माता जानकी के प्रति श्रद्धा के इस अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए की गई आर्थिक सहयोग की घोषणा कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment