रोजगार से जुड़कर खिले युवाओं के चेहरे, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
बलौदाबाजार, 1 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर, पनगांव, बलौदाबाजार में आयोजित सेवा सेतु शिविर युवाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर के दौरान ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम के तहत जिले के 10 युवाओं को नियुक्ति सह सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलने पर युवाओं ने इसे अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इन युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
शिविर में राजेश्वरी साहू, रोशन कुमार बंजारे, आलोक करके, तुषार चतुर्वेदी, पूर्वा ध्रुव, रबिया बसरी, रंजना वर्मा, लीला वर्मा, नीतू ध्रुव एवं हेमलता वर्मा को नियुक्ति सह सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं ने रोजगार का अवसर मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे युवाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।
रोजगार और कौशल विकास को मिल रहा बढ़ावा
युवाओं ने कहा कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा रोजगार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। नियुक्ति सह सम्मान पत्र मिलने पर उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा सेतु शिविर में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल ने उनके लिए नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं ने आगे पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने कार्यक्षेत्र में योगदान देने की बात कही।