बसना में 46 किलो गांजा जब्त, थार सवार 2 तस्कर गिरफ्तार

SARJU SAHU

September 22, 2026

महासमुंद।

बसना ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पलसापाली के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने थार वाहन से 46 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा, वाहन और मोबाइल समेत कुल 38 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से थार वाहन क्रमांक MH 31 GA 9533 में गांजा लेकर तस्कर बसना की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने पलसापाली के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की। वाहन के पहुंचते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 46 किलो अवैध गांजा, जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई, बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा बलांगीर (ओडिशा) से नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाने की बात बताई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. 1. रुषभ सुरेशराव चौधरी (28), निवासी काटोल, नागपुर, महाराष्ट्र।
  2. 2. अशफाक रफ़ीक़ शेख (30), निवासी यशोधरा नगर, नागपुर, महाराष्ट्र।

जब्त संपत्ति

  1. 46 किलो गांजा — 23 लाख रुपये
  2. थार वाहन MH 31 GA 9533 — 15 लाख रुपये
  3. 2 मोबाइल फोन — 20 हजार रुपये

कुल जब्त संपत्ति की कीमत 38 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment