कंतरा नाला के पास अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस का छापा: एक गिरफ्तार, तीन फरार
पिथौरा: किशनपुर स्थित कंतरा नाला के पास चल रही अवैध कच्ची शराब निर्माण की भट्ठी पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से 50 लीटर अवैध महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।
जब्त सामग्री और कार्रवाई
- शराब व बर्तन: पुलिस ने मौके से करीब 10,000 रुपये मूल्य की 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त दो जर्मन बर्तन (कीमत 3,000 रुपये) बरामद किए। कुल जब्त मशरूका लगभग 13,000 रुपये आंका गया है।
- गिरफ्तार आरोपी: सुखराम बरिहा (45 वर्ष), पिता चमरूराम बरिहा, निवासी कुरकुटी, थाना राजादेवरी (जिला बलौदाबाजार)।
- फरार आरोपी: पूछताछ में सुखराम ने अपने अन्य सहयोगियों के नाम नारायण राणा उर्फ बाबू, मिलन बारिक और गोविन्द गोड (सभी निवासी किशनपुर) बताए हैं।
पिथौरा थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 220/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।