पुरानी रंजिश में ग्राम सेमरिया के उपसरपंच प्रतिनिधि से मारपीट, मोबाइल लूटा

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 27, 2026

पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

पलारी। पलारी ब्लाक के ग्राम सेमरिया में पुरानी रंजिश और बेदखली के विवाद को लेकर उपसरपंच प्रतिनिधि के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। मामले में थाना पलारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त HF डीलक्स मोटरसाइकिल और चमड़े का बेल्ट भी जब्त किया है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सेमरिया निवासी गोवर्धन यादव, जो उपसरपंच प्रतिनिधि हैं, ने थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे व्यायाम करने गए थे, इसी दौरान रुपेश कुमार भारद्वाज और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों व बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद उनका मोबाइल फोन लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 265/2025 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 117(2) और 309(6) भी जोड़ी गई।

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 NH 1160 और चमड़े का बेल्ट जब्त किया है। पुलिस ने मामले में रुपेश कुमार भारद्वाज (27), निवासी ग्राम सेमरिया और सचिन कुमार जोशी (20), निवासी ग्राम तेलासी, थाना गिधपुरी को गिरफ्तार किया। दोनों को 27 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में टीम लगातार दबिश दे रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।इन धाराओं में कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 309(6) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पलारी पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment